लखनऊ-मुरादाबाद रूट पर 18 जनवरी तक निरस्त रहेंगी कई ट्रेने, देखें लिस्ट
मुरादाबाद में ट्रेनों का संचालन और बेहतर करने और ट्रेनों की लेटलतीफी दूर करने के लिए मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड पर लूप लाइन बनेगी। इसका काम गुरुवार से शुरू होगा। इसके चलते मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन कल से 18 तक प्रभावित रहेगा।
रेल अधिकारियों के मुताबिक मुरादाबाद मंडल के रसुइया-पीतांबरपुर स्टेशनों के बीच यह काम होगा। इससे ट्रेनें निरस्त, बदले मार्ग और रोककर चलाई जाएंगी।
ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी
ट्रेन | दिन |
प्रयागघाट-हरिद्वार एक्सप्रेस | 16 जनवरी |
हरिद्वार-प्रयागघाट एक्सप्रेस | 17 जनवरी |
लखनऊ-मेरठ राज्यरानी सुपरफास्ट | 16 जनवरी |
मेरठ-लखनऊ राज्यरानी सुपरफास्ट | 17 जनवरी |
टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस | 17 जनवरी |
सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस | 18 जनवरी |
लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस | 17 जनवरी |
काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस | 17 जनवरी |
प्रयागघाट-बरेली लखनऊ तक चलेगी
प्रयागघाट से बरेली जाने वाली प्रयागघाट-बरेली एक्सप्रेस 16 जनवरी को लखनऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन लखनऊ से बरेली के बीच निरस्त रहेगी। वहीं, 16 और 17 जनवरी को बरेली से चलने वाली ट्रेनें लखनऊ से प्रयागघाट रवाना होंगी।
गरीब रथ और अवध असम का मार्ग बदला
बुधवार डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस और गुरुवार सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ 17 जनवरी को चारबाग पहुंचकर कानपुर के रास्ते गाजियाबाद होकर गुजरेंगी।
ये ट्रेनें रोककर चलेंगी
हिमगिरी एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस एवं अवध-आसाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित स्टेशन से देरी से छूटेंगी। जबकि, 17 जनवरी को शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस लखनऊ मंडल में दो घंटे प्रभावित होकर गुजरेगी।